रायपुर : राज्य मंत्रिमंडल की बैठक 23 तारीख को होगी। बैठक में लोक सुराज अभियान के फीडबैक पर चर्चा होगी। बैठक में विकास यात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा हो सकती है। प्रदेश में लोक सुराज अभियान चल रही है। इस कड़ी में जगह-जगह पर समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं और लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह इन शिविरों में शिरकत कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के पहले इस बार अभियान के दौरान लापरवाही को लेकर सरकार काफी सख्त है और गरियाबंद कलेक्टर सहित कई अफसरों को हटाया जा चुका है। साथ ही कुछ को बेहतर काम के पर पुरस्कृत भी किया गया है।
शुक्रवार 23 तारीख को मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा होगी। मुख्यमंत्री, मंत्रियों से इसका फीडबैक लेंगे। लोक सुराज अभियान निपटने के बाद मुख्यमंत्री विकास यात्रा पर निकलेंगे। यह यात्रा 2 चरणों में होगी और मई से इसकी शुरूआत होगी। साथ ही मंत्रिमंडल में लंबित योजनाओं पर भी चर्चा की जा सकती है ताकि चुनाव आचार संहिता निपटने से पहले इसे पूरा किया जाए।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



