Rajya Sabha Election : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे पांच-छह विधायकों को बीजेपी ने किडनैप कर लिया है। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस के कब्जे में विधायकों को हरियाणा ले जाया गया है। बीजेपी नेता मतगणना अधिकारियों को धमका रहे हैं और मतगणना नहीं होने दे रहे हैं।
Highlights
- भाजपा पर हिमाचल प्रदेश के विधायकों को किडनैप कराने का आरोप
- ”बीजेपी हिमाचल प्रदेश में गुंडागर्दी करने की कोशिश कर रही है”-सीएम सुखविन्दर सिंह
- ”सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस के कब्जे में विधायक”-सीएम सुखविन्दर सिंह
हिमाचल प्रदेश के कई विधायक पंचकूला के सेक्टर एक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे हैं। सेक्टर 1 के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस को आम जनता के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। मीडिया को भी रेस्ट हाउस के अंदर आने से रोक दिया गया है। हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस और निर्दलीय विधायक पंचकूला सेक्टर 1 में पहुंचे हैं।
सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीजेपी हिमाचल प्रदेश में गुंडागर्दी करने की कोशिश कर रही है। हिमाचल की यह संस्कृति नहीं है। बीजेपी द्वारा लोकतंत्र को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App




