Cockroach Janta Party Founder: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीब नाम तेजी से वायरल हो रहा है, ”कॉकरोच जनता पार्टी”। नाम सुनकर किसी को भी हैरानी हो सकती है कि आखिर यह कैसी पार्टी है और इसका मकसद क्या है। कई लोग इसे मजाक समझ रहे हैं, तो कुछ लोग इसे युवाओं की आवाज बता रहे हैं। खास बात यह है कि बड़े नेताओं के नाम भी इससे जुड़ने लगे हैं, जिसके बाद इसकी चर्चा और बढ़ गई है। कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत के एक बयान ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनके बयान को लेकर यह दावा किया गया कि उन्होंने बेरोजगार युवाओं (Unemployed Youth) की तुलना “कॉकरोच” से की है। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका इशारा फर्जी डिग्री रखने वालों की तरफ था, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर मीम्स और ट्रोलिंग ( Social Media Trend) शुरू हो चुकी थी। इसी विवाद के बाद 16 मई को अभिजीत डिपके (Abhijeet Deepke) ने X पर कॉकरोच जनता पार्टी” नाम की एक पार्टी रजिस्टर की, जिसने देखते ही देखते इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया। अभिजीत डिपके बोस्टन विश्वविद्यालय के एक भारतीय छात्र है ।
Cockroach Janta Party Founder: असली राजनीतिक पार्टी नहीं

नाम से भले ही यह कोई राजनीतिक दल लगता हो, लेकिन सच यह है कि यह सिर्फ एक सोशल मीडिया हैंडल है। इसे राजनीतिक व्यंग और मजाक के तौर पर बनाया गया है। इसके बायो में खुद को युवाओं का मंच बताया गया है। हैंडल का दावा है कि यह “युवाओं के लिए और युवाओं द्वारा” चलाया जा रहा अभियान है। यही वजह है कि लोग इसे बेरोजगारी, युवा समस्याओं और सिस्टम पर तंज के रूप में देख रहे हैं। सोशल media users इस हैंडल के पोस्ट और मीम्स को काफी पसंद कर रहे हैं।
नेताओं ने भी दिखाया सपोर्ट

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ बड़े नेताओं के नाम भी इससे जुड़ गए। बताया जा रहा है कि TMC सांसद महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद जैसे नेताओं ने इस हैंडल को फॉलो किया है। इसके बाद इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई। हालांकि यह कोई आधिकारिक राजनीतिक संगठन नहीं है, लेकिन इंटरनेट पर इसे लेकर मजेदार बहस लगातार चल रही है।
24 घंटे में हजारों फॉलोअर्स
“कॉकरोच जनता पार्टी” की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे शुरू होने के सिर्फ 24 घंटे के अंदर करीब 10 हजार लोग फॉलो करने लगे थे। अब इसके फॉलोअर्स की संख्या 4 मिलियन तक पहुंच चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि यह हैंडल अपने फॉलोअर्स को “कॉकरोच” कहकर बुलाता है। सोशल मीडिया पर लोग इसे मजाकिया अंदाज में ले रहे हैं, लेकिन कई यूजर्स इसे युवाओं की नाराजगी और बेरोजगारी पर तंज भी मान रहे हैं।
पार्टी ज्वाइन करने की मजेदार शर्तें
इस हैंडल की सबसे दिलचस्प बात इसकी सदस्यता की शर्तें हैं। “कॉकरोच जनता पार्टी” के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति बेरोजगार है, थोड़ा आलसी है और दिन में करीब 11 घंटे ऑनलाइन रह सकता है, तो वह इस पार्टी का सदस्य बन सकता है। हालांकि ये बातें पूरी तरह मजाक और व्यंग के अंदाज में लिखी गई हैं, लेकिन इंटरनेट यूजर्स इसे काफी एंजॉय कर रहे हैं। यही कारण है कि लोग तेजी से इस हैंडल को फॉलो कर रहे हैं और इसके पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
Cockroach Janta Party Manifesto: कॉकरोच जनता पार्टी के मैनिफेस्टो में 5 वादे
पार्टी बनाने वाले अभिजीत ने इसका एक मैनिफेस्टो भी जारी किया है, जिसमें कई बड़े वादे किए गए हैं।
CJP के 5 बड़े वादे
- अगर कॉकरोच जनता पार्टी सत्ता में आती है, तो रिटायरमेंट के बाद किसी भी पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) को राज्यसभा भेजने जैसी नियुक्तियां नहीं की जाएंगी।
- अगर किसी भी नागरिक का सही वोट जानबूझकर हटाया जाता है, तो चुनाव आयोग के अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पार्टी का कहना है कि वोट देने का अधिकार छीनना लोकतंत्र के खिलाफ बड़ा अपराध है।
- महिलाओं को संसद और कैबिनेट में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सांसदों की संख्या बढ़ाने की जरूरत नहीं होगी।
- बड़े कॉरपोरेट घरानों से जुड़े न्यूज चैनलों के लाइसेंस की जांच की जाएगी और उनके एंकरों के बैंक खातों की भी जांच कराई जाएगी।
- अगर कोई सांसद या विधायक पार्टी बदलता है, तो उसे चुनाव लड़ने से रोका जाएगा और अगले 20 साल तक कोई सरकारी पद नहीं मिलेगा।
2 दिन में जुड़े 50 हजार लोग
पार्टी बनने के सिर्फ दो दिन बाद, 18 मई को अभिजीत ने दावा किया कि करीब 50 हजार लोग CJP से जुड़ चुके हैं। उनका कहना है कि यह पार्टी धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी, लोकतांत्रिक और जातिवाद के खिलाफ सोच रखने वाला संगठन है। अभिजीत के मुताबिक उनकी विचारधारा महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर और जवाहरलाल नेहरू से प्रेरित है। उनका मानना है कि आज का युवा मौजूदा व्यवस्था से निराश हो चुका है, क्योंकि उसे लगता है कि उसकी समस्याओं को सुना नहीं जा रहा। उन्होंने यह भी कहा कि “कॉकरोच” नाम इस बात का प्रतीक है कि मुश्किल हालात में भी खुद को ढालकर जिंदा रहा जा सकता है।
उनके अनुसार यह नाम देश के लोकतांत्रिक संस्थानों को लेकर लोगों में बढ़ रही नाराजगी और व्यंग्य को दिखाता है। अभिजीत ने साफ किया कि CJP एक व्यंग्यात्मक संगठन है और लोग इसे अपने नजरिए से समझ सकते हैं, लेकिन इसके पीछे छिपे संदेश को समझना भी जरूरी है।
यह भी पढ़ें:


Download Android App
Download iOS App




