पटना : जेडीयू मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा है कि आज कल लालू यादव उन चूहों के संपर्क में है जो मिट्टी खाते थे, बालू खाते थे, शराब पीते थे, हत्या करते थे, नरसंहार करते थे। जब से नीतीश कुमार की सुशासन की सरकार बनी है तब से ये चूहे बिल से बाहर आ गए हैं। उन चूहों के आका है लालू यादव। खुद लालू यादव चारा खाने वाले चूहा है।
लालू यादव ऐसे बड़े चूहा है जो अपने छोटे चूहों को भी खाते है। लालू यादव को चूहा बिरयानी उन्हीं को मुबारक हो। उन्होंने कहा कि सांसद आरसीपी सिंह के बारे बोलना सूरज को दीया दिखाना है। वो यूपी के वरिष्ठ आईएएस थे और जेडीयू के एक कर्मठ कार्यकर्ता है। उनके घर अभी एक आईएएस और एक आईपीएस है।
उन्होंने अपने बच्चों में संस्कार दिए है और उसी का नतीजा है कि उनके बच्चों ने ये रिजल्ट दिया। लालू जी जिनको दो नम्बर का पैसा कमाने का लत हो, वो सबको उसी नजर से देखता है। यही नहीं ये आदत लालू यादव के बच्चों में भी है, सभी सिर्फ दो नम्बर से पैसा कमानेे की फिराक में लगे रहते है। आत्मनिरीक्षण कीजिये लालू जी।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



