विदिशा : विदिशा जिले में किसानों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में नहरों के माध्यम से छोड़े गए पानी में समय उपरांत नहरों में पानी बंद कर दिए जाने से नाराज किसानों ने नहरों में पानी छोड़ने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, किसानों की इस मांग को लेकर कांग्रेसियों ने भी उन्हें सहयोग दिया,
कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पांच दिनों में सिंचाई के लिए पानी नहीं छोड़ा गया तो वे मुख्यमंत्री के ढोल खेड़ी स्थित खेत से लेकर हलाली डेम तक किसानों के साथ पद यात्रा करेगें और अपने हाथों से हलाली डेम के गेट खोलेगें।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा नेता भले ही अपने आप को किसान और किसानों के हितैषी कहते हो किन्तु उनकी आय का साधन तो नदी से रेत निकालना, मुरम खोदना , और अन्य अवैध कार्य है, वे लोग खेती का उपयोग केवल, अपनी काली कमाई को सफेद करने में लगाते है ,यदि भाजपा सरकार किसान हितैषी है तो डेम से पानी छोड़कर किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराए।
जब किसानों को सबसे ज्यादा पानी की जरूरत है। तब सरकार ने डेम के गेट बंद कर दिए, यदि पांच दिन में किसानों को पानी नहीं मिला, तो वह हलाली डेम तक पैदल यात्रा कर अपने हाथ से डेम के गेट खोलेगें।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



