कांग्रेस और वाम मोर्चे ने पश्चिम बंगाल में खड़गपुर, कालियागुंज और करीमपुर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए गठबंधन किया है।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) के प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को वाम मोर्चा अध्यक्ष विमान बोस और माकपा के प्रदेश सचिव सूर्यकांत मिश्र तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा की मौजूदगी में आयोजित बैठक में गठबंधन का निर्णय लिया गया।
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक राज्य में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों दलों ने मिलकर चुनाव लड़ने की दिशा में एक कदम बढ़या है।
दोनों दलों के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस देश के लिए खतरा बताया और कहा कि कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर वे (कांग्रेस-वाम मोर्चा) प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त आंदोलन छेड़गे ।


Download Android App
Download iOS App



