अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने घाटी के हालात पर चर्चा के लिए आज यानि शुक्रवार को दिल्ली में कश्मीर मामलों पर नीति योजना समूह की बैठक बुलाई है। पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि महत्वपूर्ण नीति योजना समूह की बैठक शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित की जाएगी, जिसमें जम्मू-कश्मीर के ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी।
प्रवक्ता ने कहा कि समूह सामाजिक-राजनीतिक परिदृष्यों और राज्य के सभी तीनों क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेगा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस समूह के प्रमुख हैं। प्रवक्ता ने कहा कि समूह के हिस्सा जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के शीर्ष नेता बैठक में शिरकत करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



