Priyanka Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। वह केरल की वायनाड सीट छोड़ेंगे। इसकी जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान दी। खड़गे ने बताया कि वायनाड संसदीय सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उपचुनाव लड़ेंगी।
Highlights:
- प्रियंका गांधी के वायनाड सीट से चुनाव लड़ने पर भाजपा ने कसा तंज
- BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा- ‘पारिवारिक कंपनी है, ये आज सिद्ध हो गया’
- कहा- ‘यह परिवारवाद का एक परिचय है’
इस ऐलान के साथ ही प्रियंका गांधी राजनीति में डेब्यू भी करने जा रही हैं। पहला मौका होगा जब वह चुनावी मैदान में उतरेंगी। वहीं, इस पर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं की तरफ से प्रतिक्रियाएं भी आई। इस मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसा
पारिवारिक कंपनी है कांग्रेस – BJP
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) के वायनाड से चुनाव लड़ने पर गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कोई पार्टी नहीं, पारिवारिक कंपनी है, ये तो आज सिद्ध हो गया। मां राज्यसभा में होंगी, बेटा लोकसभा की एक सीट से होंगे और प्रियंका गांधी लोकसभा की दूसरी सीट से होंगी।
मतलब, परिवार के तीनों सदस्य सदन में होंगे। ये तो परिवारवाद का एक परिचय है ही, परंतु एक बात और भी स्पष्ट हो गई है कि राहुल गांधी ये समझ गए हैं, जो जीत उनको उत्तर प्रदेश में कुछ सीटों पर समाजवादी पार्टी के वोट के बल पर मिली है, अब वहां पर उपचुनाव कराने से उनकी सीट पर खतरा आ सकता है।
बहुत सोच-समझकर वायनाड से खाली सीट पर Priyanka Gandhi को उतारा
– Mallikarjun Kharge
इससे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,राहुल गांधी ने दो सीटों पर लोकसभा चुनाव जीता है। जिसके चलते उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी। पार्टी ने तय किया है कि राहुल गांधी को रायबरेली की सीट रखनी चाहिए। क्योंकि रायबरेली की जनता के साथ उनके परिवार का जुड़ाव है। पीढ़ियों से गांधी परिवार के लोग वहां से चुनाव लड़ते आ रहे हैं।
इसलिए, वहां के लोगों और पार्टी के नेताओं का भी कहना है कि कांग्रेस के लिए अच्छा होगा कि राहुल गांधी को रायबरेली से सांसद बने रहना चाहिए। वायनाड के लोगों का भी उन्हें प्यार मिला है। वहां के लोग भी चाहते हैं कि राहुल गांधी वायनाड से सांसद बने रहें। लेकिन, कानून इसके लिए इजाजत नहीं देता है। यही वजह है कि हमने बहुत सोच-समझकर वायनाड से खाली सीट पर प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) के चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मेरी और पार्टी की बात रखी है।


Download Android App
Download iOS App




