Congress on Prime Minister Modi: पीएम मोदी के ‘संपत्ति बांट देने वाले’ बयान के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस ने चुनाव आयोग के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। इसकी जानकारी कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।
Highlights:
- ‘संपत्ति बांट देने वाले’ बयान के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज की चुनाव आयोग में शिकायत
- कुल 17 बिंदुओं को लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘संपत्ति बांट देने वाले’ बयान के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस ने चुनाव आयोग के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। इसकी जानकारी कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। इसके साथ ही एक्स पर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी का वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें वह चुनाव आयोग से शिकायत के बाद मीडिया से बात कर रहे हैं।
शिकायत दर्ज करने लिए चुनाव आयोग का धन्यवाद- अभिषेक मनु सिंघवी
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने बताया कि हम चुनाव आयोग का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कम समय में हमारी शिकायत को सुना। आशा है कि वह इस पर ठोस कदम उठाएंगे। हमने चुनाव आयोग में 17 शिकायतें दर्ज की हैं। लेकिन तीन से चार के बारे में बताऊंगा। मैं पीएम मोदी का आदर करता हूं क्योंकि वो मुखर और प्रखर वक्ता हैं। पीएम मोदी ने राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान भद्दा बयान दिया। इसमें एक समुदाय, एक धर्म का स्पष्ट नाम के साथ विवरण है। बयान में समुदाय विशेष को हीनता की भाव से देखा गया।
हमने चुनाव आयोग से 17 शिकायतें दर्ज की हैं, जिसमें 5 मुख्य हैं:
1. देश के प्रधानमंत्री ने राजस्थान में जिस तरह एक समुदाय के लिए भद्दा वक्तव्य दिया, वह चुनाव आयोग का उल्लंघन है।
चुनाव आयोग को इसपर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। इस बयान से देश के संविधान, प्रधानमंत्री पद, चुनाव आयोग… pic.twitter.com/Q6XrNqrNo1
— Congress (@INCIndia) April 22, 2024
बता दें कि पीएम मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में चुनावी रैली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बयान का जिक्र करते हुए कहा था कि अगर कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आती है, तो वह लोगों की संपत्ति लेकर मुसलमानों को बांट देगी।


Download Android App
Download iOS App



