वडक्कन के जाने का दुख, आशा है कि BJP में उनकी आकांक्षाएं पूरी होंगी : कांग्रेस

Summary :

टॉम वडक्कन ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद ‘भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच कांग्रेस ने जिस तरह से सशस्त्र बलों पर सवाल उठाए’, उससे वह बहुत आहत थे।

कांग्रेस ने अपने प्रवक्ता टॉम वडक्कन के भाजपा में शामिल होने पर आज दुख जाहिर किया और उम्मीद जताई कि वहां उनकी आकांक्षाएं पूरी होंगी। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ”उन्हें हमारी शुभकामनाएं। उनके जाने का दुख है। आशा है कि वहां उनकी आकांक्षाएं पूरी होंगी।”

Tom Vadakkan

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद वडक्कन ने खुद टेलीविजन चैनलों पर प्रधानमंत्री पर सवाल किए थे। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता व संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के करीबी माने जाने वाले पार्टी प्रवक्ता टॉम वडक्कन गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

तृणमूल कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह भाजपा में शामिल

टॉम वडक्कन ने कहा कि पुलवामा में आत्मघाती आतंकी हमले के बाद ‘भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच कांग्रेस ने जिस तरह से सशस्त्र बलों पर सवाल उठाए’, उससे वह बहुत आहत थे। उन्होंने कहा, ”मैंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण समय कांग्रेस को दिए। लेकिन, वंशवाद की राजनीति पार्टी में अब चरम पर है, वहां आत्म सम्मानित लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है।”

Desk Team