सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत दर्ज किये जाने का उल्लेख करते हुए भाजपा ने आज जोर दिया कि जीडीपी को लेकर कांग्रेस का धुंधला पूर्वानुमान गलत साबित हुआ और यह मनमोहन सिंह और पी चिदंबरम पर औंधे मुंह गिरा है। भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्ह राव ने कहा कि पूर्वानुमान के अनुरूप दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था ने मजबूती के साथ वापसी दर्ज की है और आने वाली तिमाही में इसमें और गति आयेगी।
उन्होंने दावा किया कि विशेषज्ञ और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां अब इस बात से सहमत हैं कि आने वाले वर्षो में भारतीय अर्थव्यवस्था उच्च विकास की राह पर अग्रसर हो रही है और इसके लिये मोदी सरकार के सुधार कार्यक्रमों को श्रेय जाता है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था की धुंधली तस्वीर पेश करने का प्रयास किया जबकि वह जानती थी कि जीएसटी से अर्थव्यवस्था को रूर्जा मिलेगी। कांग्रेस का यह पुर्वानुमान मनमोहन सिंह (पूर्व प्रधानमंत्री) और पी चिदंबरम (पूर्व विथ मंत्री) पर औंधे मुंह गिरा है।


Download Android App
Download iOS App



