कांग्रेस आज यानि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में अपनी कार्यसमिति (CWC) की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप देगी और प्रचार अभियान का बिगुल फूंकेगी। सीडब्ल्यूसी की बैठक का इस मायने में खासा महत्व है कि यह बैठक आम चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा के दो दिन बाद हो रही है।
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि से पूरे देश में मजबूत राजनीतिक संदेश देने की कोशिश में हैं। CWC की बैठक से पहले अहमदाबाद में साबरमती आश्रम में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। गुजरात में 58 वर्षों के बाद कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी की बैठक होने जा रही है। राज्य में सीडब्ल्यूसी की आखिरी बैठक 1961 में हुई थी।
लोकसभा चुनाव : मोदी ने मांगा जनता का आशीर्वाद, कांग्रेस ने कहा- मतदाता NDA को सत्ता से बाहर कर देंगे
CWC की बैठक के बाद कांग्रेस गांधीनगर में ‘जय जवान, जय किसान’ सभा का आयोजन करेगी जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हो सकती हैं। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भी इसी सभा के दौरान कांग्रेस में शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App




