इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन (आईसीएसए) 105वें वार्षिक आयोजन के बारे में 27 दिसंबर को फैसला करेगी। यह जानकारी आईसीएसए के अध्यक्ष अच्युत सामंत ने दी। यह 105वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस उस्मानिया विश्वविद्यालय में तीन से सात जनवरी तक होनी थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका उद्घाटन करना था। हालांकि, विश्वविद्यालय ने बाद में इसे स्थगित कर दिया था और कहा था कि तनाव की वजह से वह इसका आयोजन कर पाने में असमर्थ है। यह शायद पहली बार है जब विज्ञान कांग्रेस स्थगित की गई है।
सामंत ने एक बयान में कहा, भारतीय विज्ञान कांग्रेस का 105वां वार्षिक आयोजन इस घटनाक्रम की वजह से स्थगित किया जा रहा है और आगे के कदम पर फैसले के लिए आईएससीए की कार्य समिति की बैठक 27 दिसंबर को होगी। उन्होंने कहा कि विज्ञान कांग्रेस को स्थगित किए जाने का प्रधानमंत्री के दौरे से कोई लेना-देना नहीं है। गत तीन दिसंबर को उस्मानिया विश्वविद्यालय में 20 वर्षीय एक छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन हुए थे। भारतीय विज्ञान कांग्रेस एक वार्षिक कार्यक्रम है जो आम तौर पर जनवरी के पहले सप्ताह में होता है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



