Dengue Cases in Philippines : फिलीपींस में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, इस साल अब तक 546 लोगों की मौत

Summary :

Dengue Cases in Philippines : फिलीपींस में डेंगू खतरनाक रूप लेता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बताया कि बरसात के मौसम में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही इस बीमारी की वजह से होने वाली मौतों की संख्या भी बढ़ रही है। Highlights . फिलीपींस में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप . डेंगू से अब तक 546 लोगों की हुई मौत Dengue Cases in Philippines :  अब तक 546 लोगों की मौत Dengue Cases in Philippines : फिलीपींस में डेंगू खतरनाक रूप लेता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बताया…

Dengue Cases in Philippines

Dengue Cases in Philippines : फिलीपींस में डेंगू खतरनाक रूप लेता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बताया कि बरसात के मौसम में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही इस बीमारी की वजह से होने वाली मौतों की संख्या भी बढ़ रही है।

Highlights
. फिलीपींस में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप
. डेंगू से अब तक 546 लोगों की हुई मौत

Dengue Cases in Philippines :  अब तक 546 लोगों की मौत

Dengue Cases in Philippines : फिलीपींस में डेंगू खतरनाक रूप लेता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बताया कि बरसात के मौसम में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बता दें कि इस साल जनवरी से 6 सितंबर तक डेंगू के 2,08,965 मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले साल की इसी अवधि से 68 प्रतिशत अधिक है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, इस अवधि में 546 मौतें दर्ज की गईं। फिलीपींस के स्वास्थ्य सचिव टेओडोरो हर्बोसा ने कहा, हम डेंगू के मामलों में मौसमी बढ़ोतरी देख रहे हैं।उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य विभाग जरूरी कदम उठाना जारी रखेगा।

Dengue Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures | Shutterstock

स्वास्थ्य सचिव ने इस बात पर जोर दिया कि बरसात के मौसम की वजह से पैदा हुई स्थिति से निपटने के लिए सभी को तत्काल और ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डेंगू के प्रसार से निपटने के लिए सामूहिक कोशिश अहमियत रखती है।

Dengue Cases in Philippines : डेंगू फिलीपींस में स्थानिक रोग है। बदलती परिस्थितियों, बाढ़ और दूषित पानी के जमाव के कारण जुलाई से अक्टूबर तक बरसात के मौसम में डेंगू सहित जल जनित संक्रामक रोग आमतौर पर चरम पर होते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि डेंगू मच्छर रुके हुए पानी, खुले बर्तनों, घर के आसपास के डिब्बों और कुछ पौधों, जैसे केले में पनपते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar