रेेलकर्मियों को मिलेंगी डिजाइनर चमकदार जैकेट, टी शर्ट

Summary :

NULL

नयी दिल्ली : रेलवे कर्मचारी अक्तूबर में इस त्योहारी मौसम से वे डिजाइनर चमकदार जैकेट और काली एवं पीली टीशर्ट की डिजाइनर वर्दी में नजर आयेंगे। यात्रा के दौरान ट्रेन में मौजूद रेल कर्मी, टीटीई, स्टेशन मास्टर, गार्ड, ड्राइवर और केटरिंग कर्मचारी समेत करीब पांच लाख रेलवे कर्मचारी नयी डिजाइनर वर्दी में नजर आयेंगे।

डिजाइनर ऋतु बेरी ने की है यह वर्दी डिजाइन
डिजाइनर ऋतु बेरी ने रेलवे कर्मचारियों के लिये यह वर्दी डिजाइन की है। रेलवे कर्मचारियों के लिये भारतीय रेल के लोगो के साथ काली और पीली रंग की आधी एवं पूरी बाजू की टीशर्ट डिजाइन की गयी है। ट्रेनों में नियुक्त केटरिंग कर्मचारियों के लिये काली और सफेद बॉर्डर के साथ अन्य टीशर्ट डिजाइन की गयी है। टीटीई, गार्ड और ड्राइवरों को ध्यान में रखते हुए उनके लिये पीले और हरे रंग में दो तरह की आधी बाजू वाली चमकदार जैकेट डिजाइन की गयी है।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने वर्ष 2016-17 के बजट भाषण में कहा था, “उपभोक्ताओं से सीधे सीधे वास्ता रखने वाले कर्मचारियों के लिये नयी तरह की वर्दी होगी जो हमारे नेटवर्क में उनके कार्य के अनुरूप उन्हें नया रूप प्रदान करेगी।” फिलहाल टीटीई, स्टेशन मास्टर और गार्ड सहित रेलवे कर्मचारी काफी समय पहले डिजाइन की गयी वर्दी ही धारण करते हैं।

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नये डिजाइन की वर्दी के साथ रेलवे की यह परिवर्तन यात्रा संगठन की विशिष्ट क्षमता इंगित करती है। कार्यशाला एवं उत्पादन इकाई में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों को भी नयी वर्दी दी जायेगी।

Desk Team