इंदौर:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मध्यप्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने यहां उनकी मौजूदगी में दो स्थानीय नेताओं के बीच झड़प की घटना को मामूली विवाद बताया है। श्री चौहान ने इस संबंध मेंकहा कि शनिवार की रात हुयी यह घटना मामूली विवाद था और उसे तत्काल सुलझा लिया गया है। इस संबंध में उन्होंने और कोई टिप्पणी नहीं की।
शनिवार की रात्रि में यहां दशहरा मैदान पर आयोजित एक धार्मिक आयोजन के दौरान नगर भाजपा अध्यक्ष कैलाश शर्मा और नगर कार्यकारिणी सदस्य हेमंत नीमा के बीच विवाद के उपरांत अपशब्दों का आदान प्रदान हो गया था। इसके बाद दोनों नेता और उनके समर्थकों ने एक दूसरे पर हाथ भी उठाए। मामले में तत्काल ही श्री चौहान और वहां मौजूद प्रभावी माने जाने वाले विधायक रमेश में दोला ने हस्तक्षेप किया।स्थानीय पार्टी नेता इस घटना को पार्टी के अंदर स्थानीय गुटबाजी से जोड़कर देख रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



