मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में बस में सवार 12 लोग घायल हैं, जिनका छतरपुर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। बमीठा थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि रीवा से छतरपुर आ रही एक निजी यात्री बस देवगांव के पास सुबह करीब साढ़े चार बजे सड़क किनारे खड़े एक डंपर से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं एक गंभीर घायल ने ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान रामलाल और अज्जू के रूप में हुई है। तीसरे व्यक्ति की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस चालक बुरी तरह नशे में चूर था। उसने डंपर में बस को घुसाने के पहले सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल और एक लोङ्क्षडग वाहन को भी टक्कर मारी। इसके बाद उसका बस पर से नियंत्रण खो गया और बस डंपर में जा घुसी। मरने वाले तीनों यात्री बस में सवार थे। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए चालक की तलाश शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



