Ebola Virus Health Advisory: ‘लक्षण दिखें, तो…’, इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर अलर्ट, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Summary :

Ebola Virus Health Advisory: कांगो और युगांडा में फैले इबोला वायरस ने दुनियाभर में लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अब इसको लेकर दिल्ली हवाई अड्डे पर स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है। DGHS ने इस खतरनाक वायरस को लेकर सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स को एडवाइजरी भेजी है। खासकर उन यात्रियों के लिए जो DR कांगो, युगांडा और साउथ सूडान जैसे हाई जोखिम वाले देशों से आ रहे हैं। एडवाइजरी में अगर किसी यात्री में इबोला से संबंधित कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसे इमिग्रेशन से पहले ही एयरपोर्ट हेल्थ ऑफिसर को रिपोर्ट करना होगा। आपको बता दें…

Ebola Virus Health Advisory: कांगो और युगांडा में फैले इबोला वायरस ने दुनियाभर में लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अब इसको लेकर दिल्ली हवाई अड्डे पर स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है। DGHS ने इस खतरनाक वायरस को लेकर सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स को एडवाइजरी भेजी है। खासकर उन यात्रियों के लिए जो DR कांगो, युगांडा और साउथ सूडान जैसे हाई जोखिम वाले देशों से आ रहे हैं। एडवाइजरी में अगर किसी यात्री में इबोला से संबंधित कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसे इमिग्रेशन से पहले ही एयरपोर्ट हेल्थ ऑफिसर को रिपोर्ट करना होगा।

आपको बता दें कि भारत में फिलहाल इबोला वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसको लेकर एयरपोर्ट्स और अन्य प्रवेश बिंदुओं पर हेल्थ स्क्रीनिंग और निगरानी बढ़ाई गई है। सरकार ने कहा कि यह कदम एहतियात के तौर पर उठाये गए हैं ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Ebola Virus in India: क्या एडवाइजरी जारी की गई?

Ebola Virus Health Advisory
Ebola Virus Health Advisory (Image- DGHS)

एडवाइजरी में स्पष्ट कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति संक्रमित मरीज के खून या बॉडी फ्लूइड के संपर्क में आता है, तो उसपर भी नजर रखी जाएगी। मोदी सरकार ने साफ कहा है कि भारत आने वाले अगर 21 दिनों के अंदर लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और अपनी ट्रैवल हिस्ट्री बताएं। इसके साथ ही कहा गया है कि यात्री सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमों (IHR) के हित में स्वास्थ्य जांच और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों में सहयोग करें। एयरपोर्ट स्वास्थ्य संगठन (APHO) की तरफ से ये कहा गया है।

Ebola Virus Causes: “कोई लक्षण दिखते हैं, तो अनदेखा न करें”

हाई जोखिम वाले देशों, खासकर DR कांगो, युगांडा और साउथ सूडान से दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों जा रही है। भारत आने वाले यात्रियों में अगर बुखार, कमजोरी या थकान, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी-दस्त, गले में खराश जैसे कोई लक्षण दिखते हैं, तो अनदेखा न करें। इसके साथ ही इबोला वायरस के मरीजों या : संदिग्धों के खून या फिर बॉडी फ्लूड्स के सीधे संपर्क में आए यात्रियों को इमिग्रेशन क्लियरेंस से पहले एयरपोर्ट पर हेल्थ ऑफिसर या हेल्थ डेस्क को तुरंत सूचित करना चाहिए।

आपको बता दें कि एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गनाइजेशन इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहा है। इबोला एक बेहद खतरनाक बीमारी है, इसलिए केंद्र सरकार ने यात्रियों से हेल्थ स्क्रीनिंग में सहयोग करने की अपील की है।

Ebola Virus Disease (EVD): क्या है इस बीमारी के लक्षण?

Ebola Virus Health Advisory
Ebola Virus Disease (Image- Social Media)
  • डॉक्टरों के मुताबिक, इबोला के शुरुआती लक्षण सामान्य वायरल बुखार जैसे लग सकता है।
  • इसमें तेज बुखार, शरीर दर्द, कमजोरी, सिर दर्द और गले में खराश हो सकती है।
  • लेकिन जैसे-जैसे ये बीमारी बढ़ती है, मरीज में उल्टी, दस्त, पेट दर्द और शरीर के अंदर व बाहर ब्लीडिंग होने लगती है।
  • कई मामलों में उल्टी और मल में खून, नाक और मसूड़ों से ब्लीडिंग तक हो सकती है।
  • यह वायरस दिमाग पर भी असर डाल सकता है, जिससे मरीज में कन्फ्यूजन, चिड़चिड़ापन और आक्रामक व्यवहार हो सकता है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।