अमरावती : आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू से उस घर को खाली करने की मांग की, जिसमें यहां वह रह रहे हैं।
वाईएसआरसीपी विधायक अल्ला रामकृष्णा रेड्डी ने कहा कि नायडू को अवैध मकान में रहने की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अतार्किक बहस करने के बजाय उसे खाली कर देना चाहिए।
मंगलागिरि से विधायक ने कहा कि अगर तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष मकान खाली नहीं करते हैं तो वह त्वरित कार्रवाई के के लिए सक्षम प्राधिकारी के पास शिकायत करेंगे।
नायडू जिस मकान में रहते हैं, उसके मालिक ने पिछले महीने उन्हें विभिन्न कानूनों के उल्लंघन का नोटिस जारी किया था।
कृष्णा नदी के किनारे बनी सभी अवैध इमारतों को गिराने के लिए चलाए गए अभियान का नेतृत्व करने वाले वाईएसआरसीपी नेता कहा, ‘वह जमीन जिस पर लिंगामनेनी रमेश ने मकान बनाया, स्पष्ट रूप से विभिन्न विभागों के नियमों की उपेक्षा है, इसलिए तेदेपा अध्यक्ष को तुरंत वह मकान खाली कर देना चाहिए और मकान की स्थिति पर बहस बंद कर देनी चाहिए।’
विधायक ने नायडू पर मकान की स्थिति के बारे में अपना रुख बदलने का आरोप लगाया।
रेड्डी ने याद किया कि नायडू ने 6 मार्च, 2016 को विधानसभा में कहा था कि वह मकान सरकार का है। लिहाजा, वह इस आधार पर उसे खाली करने के लिए बाध्य हैं।


Download Android App
Download iOS App



