फेसबुक और इंस्टाग्राम Down हो गए हैं। दोनों पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक कंटेंट लोड होने में समय लग रहा है। अलग-अलग यूजर्स को अलग-अलग परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर लोग इंस्टाग्राम और फेसबुक नहीं चला पा रहे हैं। कुछ यूजर्स Facebook से अचानक साइन आउट हो गए। इस आउटेज का असर इंस्टाग्राम के साथ-साथ मैसेंजर पर भी पड़ रहा है।
Highlights
- फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन
- अपने आप लॉग आउट हो रहे अकाउंट
- आपका पासवर्ड गलत नहीं है
आपका पासवर्ड गलत नहीं है
अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो घबराएं नहीं। दरअसल फेसबुक प्लेटफॉर्म को एक आउटेज का सामना करना पड़ रहा है जिसने यूजर्स को लॉग आउट कर दिया है। आउटेज के वजह से आपका पासवर्ड एक्सेप्ट नहीं किया जा रहा, लेकिन ध्यान रखें कि ये केवल आउटेज के वजह से हो रहा है आपका पासवर्ड गलत नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



