फेसबुक का परिचालन आंशिक तौर पर हुआ बाधित, इंस्टाग्राम पर भी असर

Summary :

फेसबुक ने अभी परिचालन में आयी इस रुकावट का स्पष्ट कारण नहीं बताया है। हालांकि उसने कहा है कि इसका कारण किसी तरह का साइबर हमला नहीं है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक की विभिन्न सेवाएं बुधवार को विश्व के कई हिस्सों में बाधित रहीं। हालांकि अभी इसके कारण का पता नहीं चल सका है। फेसबुक ने ट्विटर पर बयान जारी कर कहा, ”हमें मालूम है कि कुछ लोगों को अभी फेसबुक समूह के एप का इस्तेमाल करने में दिक्कतें आ रही हैं। हम समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश में लगे हैं।”

इस समस्या से फेसबुक समेत इंस्टाग्राम और मैसेंजर की सेवाओं पर भी असर पड़ा। फेसबुक के उपभोक्ता इस्तेमाल में बाधा आने के बाद ट्विटर समेत अन्य प्रतिस्पर्धी सोशल मीडिया मंचों पर इस बारे में चर्चा करते दिखे। फेसबुक ने अभी परिचालन में आयी इस रुकावट का स्पष्ट कारण नहीं बताया है। हालांकि उसने कहा है कि इसका कारण किसी तरह का साइबर हमला नहीं है।

facebook

एक वेबसाइट डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम ने बताया कि उत्तरी अमेरिका और यूरोप में उपयोक्ताओं को सर्वाधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि भारत समेत विश्व के अन्य हिस्सों में भी लोगों ने इस बारे में शिकायतें की। इससे पहले पिछले साल नवंबर में भी फेसबुक के समक्ष इस तरह की दिक्कतें आयी थीं। तब कंपनी ने इसकी वजह सर्वर की समस्या को बताया था। इससे पहले सितंबर 2018 में दिक्कत आने पर फेसबुक ने नेटवर्किंग संबंधित समस्याओं को जिम्मेदार बताया था।

Desk Team