Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल सुकमा जिले के एक गांव में रविवार को जादू-टोना करने के संदेह में दो दंपतियों और एक महिला की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Highlights:
- छत्तीसगढ़ के सुकमा जघन्य अपराध का मामला आया सामने
- जादू-टोना करने के संदेह में दो दंपतियों और एक महिला की पीट-पीटकर हत्या
- एक ही गांव के पांच लोगों को हिरासत में लिया गया
एक ही गांव के पांच लोग हिरासत में
पुलिस ने बताया कि हत्या के सिलसिले में एक ही गांव के पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने यहां बताया कि यह घटना कोंटा थाना क्षेत्र के एकतल गांव में हुई और पीड़ितों की पहचान मौसम कन्ना (34), उसकी पत्नी मौसम बिरी, मौसम बुच्चा (34), उसकी पत्नी मौसम आरजू (32) और एक अन्य महिला करका लच्छी (43) के रूप में हुई है।
हालिया समय में यह जादू टोने के शक में हत्या
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों में सवलम राजेश (21), सवलम हिड़मा, करम सत्यम (35), कुंजम मुकेश (28) और पोडियाम एंका शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घटना की जांच जारी है। इसी तरह की एक घटना राज्य के बलौदाबाजार-भाटपारा जिले में बृहस्पतिवार को सामने आई थी जिसमें कथित तौर पर जादू-टोने के शक में 11 माह के शिशु समेत एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी।


Download Android App
Download iOS App



