LPG संकट के बीच ‘फाइबर सिलेंडर’ हुआ Viral, जानें लोहे के सिलेंडर से यह कितना अलग और सस्ता है

Summary :

Fiber Gas Cylinder: मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत के कई शहरों में देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर देश भर से LPG सिलेंडर की किल्लत से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग एजेंसी के बाहर भीड़ खड़ी नजर आ रही है। इसके अलावा सिलेंडर से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें फाइबर वाला सिलेंडर शामिल है। सोशल मीडिया पर लोग फाइबर वाले सिलेंडर की तारीफ कर रहे हैं और बता रहे हैं कि ये लोहे वाले गैस सिलेंडर से कितना फायदेमंद है। ये सिलेंडर बाजार में 10 किलो गैस के साथ मिलता…

Fiber Gas Cylinder: मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत के कई शहरों में देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर देश भर से LPG सिलेंडर की किल्लत से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग एजेंसी के बाहर भीड़ खड़ी नजर आ रही है। इसके अलावा सिलेंडर से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें फाइबर वाला सिलेंडर शामिल है। सोशल मीडिया पर लोग फाइबर वाले सिलेंडर की तारीफ कर रहे हैं और बता रहे हैं कि ये लोहे वाले गैस सिलेंडर से कितना फायदेमंद है। ये सिलेंडर बाजार में 10 किलो गैस के साथ मिलता है और काफी हल्का होने की वजह से कई लोग इसे पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं फाइबर सिलेंडर के बारे में…

क्या है इस सिलेंडर की खासियत?

दरअसल, फाइबर वाला सिलेंडर 10 किलो का होता है और इसकी खास बात ये है कि वजन काफी हल्का होता है। लोहे वाले सिलेंडर की तुलना में बहुत कम वजन होता है। जहां लोहे वाला सिलेंडर खाली होने पर 16 किलो का होता है, वहीं फाइबर वाला सिलेंडर सिर्फ 7 किलो के आस-पास का होता है।

इस सिलेंडर में कुछ हिस्सा पारदर्शी भी होता है, जिससे आप पता लगा सकते हैं कि इसमें कितनी गैस बची है। इस सिलेंडर में जंग न लगने की वजह से फर्श भी ख़राब नहीं होता और ये इजी पोर्टेबल होता है। इसी वजह से इसे काफी पसंद किया जाता है। ये किराएदार, कामकाजी महिलाएं और स्टूडेंट्स के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है।

कितने रूपये में मिलता है फाइबर सिलेंडर?

आपके मन में सवाल होगा कि लोहे वाले सिलेंडर की तुलना में ये कितने रुपये का आता है? दरअसल, इसका कनेक्शन लेते के वक्त 3000 रुपये सिक्योरिटी जमा करनी होती है और फिर इसे भरवाना होता है। इसे भरवाने के लिए पहले 576 रुपये लगते थे, लेकिन कुछ दिनों पहले रेट में इजाफा हुआ है। कई एजेंसी से जब पता किया गया तो उन्होंने बताया कि 700 रुपये के आस-पास आता है।

फाइबर सिलेंडर का डिपॉजिट लोहे वाले सिलेंडर से थोड़ा ज्यादा है, क्योंकि इसे बनाना महंगा होता है। लेकिन, फाइबर हल्का और मजबूत होने की वजह से लोग इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट संकट से भारत में LPG की किल्लत! अयोध्या की श्री राम रसोई, दिल्ली हाईकोर्ट कैंटीन समेत ट्रेन के मेन्यू पर पड़ा असर

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।