गाजियाबाद : गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के कार्यालय में आज भीषण आग लगने से 20 लाख रूपये की संपथि खाक हो गयी।
आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाडय़रों को लगाया गया। सूत्रों ने बताया कि आशंका है कि उपाध्यक्ष के कार्यालय के पास लॉबी एरिया में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। इसके बाद यह आग प्रतीक्षा कक्ष और मीटिंग हॉल तक फैल गयी।
जीडीए के कार्यवाहक उपाध्यक्ष रविंद, गोडबोले ने घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विभागीय जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि रिकार्ड को कोई नुकसान नहीं हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



