नयी दिल्ली : दिल्ली के पंचशील पार्क में कथित तौर पर आत्महत्या करने वाली फ्लाइट अटेंडेंट की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पहली रिपोर्ट का समर्थन करती है कि उसे पहले गर्दन में चोट लगी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। गौरतलब है कि 39 वर्षीय अनिसिया बत्रा ने शुक्रवार को अपने पति मयंक सिघवी से झगड़े के बाद अपने घर की छत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। अनिसिया के परिवार ने कहा था कि पहले पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी नहीं कराई गई जिसके बाद दूसरा पोस्टमार्टम किया गया।
अधिकारी ने कहा कि दूसरे पोस्टमार्टम से पहली रिपोर्ट की पुष्टि हुई है जिसमें कहा गया था कि उसे पहले गर्दन में चोट लगी जो इस बात का संकेत है कि वह खुद से कूदी और उसे किसी ने धक्का नहीं दिया था। उन्होंने बताया कि उसके शरीर पर 15 चोटें आई थी लेकिन गर्दन पर आई चोट से तुरंत मौत हो गई।
इस बीच , अनिसिया के परिवार के वकील इशकरन सिंह भंडारी ने आरोप लगाया कि परिवार को संदेह है कि मयंक ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की थी क्योंकि घटना के बाद घटनास्थल को सील नहीं किया गया था। वकील ने कहा कि उसके पास गिरफ्तारी से पहले घटनास्थल से छेड़छाड़ करने के लिए 72 घंटे का समय था।
फ्लाइट अटेंडेंट आत्महत्या : पोस्टमार्टम की दूसरी रिपोर्ट में भी खुलासा, खुद ही कूदी थी अनिसिया
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



