उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को देशवासियों को दशहरे की पूर्व संध्या पर बधाई दी और लोगों से आग्रह किया कि वे कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए सादगी से इस पर्व को मनाएं।
नायडू ने अपने संदेश में कहा, यह त्योहार हमें भगवान राम के मर्यादापूर्ण जीवन की याद दिलाता है, वे एक आदर्श पुत्र, आदर्श पति और आदर्श राजा हैं और धर्म, सत्य, न्याय और नैतिकता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि दशहरा, परिवारों और मित्रों से मिलने और उत्सव मनाने का अवसर होता है।
उन्होंने कहा, लेकिन इस साल कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण, मैं सभी नागरिकों से यह आग्रह करता हूं कि वे स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रोटोकॉल और निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए दशहरे को पारंपरिक श्रद्धा के साथ सादगी से मनाएं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व देश में शांति, सद्भाव और समृद्धि लाए।


Download Android App
Download iOS App



