लोकसभा चुनाव के दिन जैसे – जैसे नजदीक आ रहे है ठीक वैसे – वैसे राजनीतिक उथल – पुथल में तेजी देखने को मिलती रहेगी। जिसमे बड़े बदलाव के रूप नेताओं का दल – बदल और पार्टी से त्याग पत्र देखने को मिलेगा। हालंकि ये सब राजनीति में नया नहीं है लेकिन ये सब चीजे नए संकेत जरूर देती है। गोवा के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री नीलेश कैब्राल ने रविवार को वरिष्ठ राजनेता एलेक्सो सेक्वेरा को मंत्रिमंडल में शामिल करने के फैसले के बाद राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। वह पिछले साल कांग्रेस के सात अन्य विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे।
- पार्टी ने खुद कैब्राल से पद छोड़ने का अनुरोध किया
- सीएम ने कहा, हमने उनसे पद छोड़ने का अनुरोध किया
- एलेक्सो सेक्वेरा को रविवार शाम 7 बजे कैबिनेट में शामिल किया
पार्टी हित में दिया इस्तीफा
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कैब्राल के इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी और उन्होंने खुद कैब्राल से पद छोड़ने का अनुरोध किया था। सीएम ने कहा, ”हमने उनसे पद छोड़ने का अनुरोध किया था और इसलिए पार्टी के हित में उन्होंने सुबह अपना इस्तीफा दे दिया, जिसे राज्यपाल के पास स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है।’
भाजपा में शामिल होने के समय कैबिनेट में जगह देने का वादा
उन्होंने कहा कि एलेक्सो सेक्वेरा को रविवार शाम 7 बजे कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। पिछले साल 14 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डेलिलाह लोबो, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, राजेश फलदेसाई और रुडोल्फ फर्नांडीस के साथ एलेक्सो सेक्वेरा भाजपा में शामिल हो गए थे। जिससे 40 सदस्यीय विधानसभा सदन में कांग्रेस के तीन विधायक रह गए थे। सूत्रों माने तो एलेक्सो सेक्वेरा, जो कांग्रेस में एक वरिष्ठ नेता थे, को भाजपा में शामिल होने के समय कैबिनेट में जगह देने का वादा किया गया था।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं


Download Android App
Download iOS App



