कांग्रेस ने कहा है कि सरकार लोकसभा में मिले प्रचंड बहुमत का नाजायज फायदा उठा रही है और संसद में संसदीय मूल्यों का पालन नहीं कर रही है।
कांग्रेस प्रवक्त मनीष तिवारी ने सोमवार को यहां संसद भवन में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू में विपक्ष को संसद में सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभाने की सलाह दी थी लेकिन खुद उनकी सरकार संसदीय मूल्यों और मानकों का पालन नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार मनमानी कर रही है और किसी विधेयक को स्थायी समिति के पास विचार के लिए नहीं भेज रही है। मौजूदा सत्र में अभी समितियों का गठन ही नहीं हुआ है इसलिए जितने विधेयक सदन में पेश किए किए हैं उनमें से किसी को समिति के पास नहीं भेजा गया है।
प्रवक्ता ने कहा कि पहले ज्यादातर विधेयकों के संसदीय समिति के पास भेजा जाता रहा है। वर्ष 2009 से 2014 तक 71 प्रतिशत विधेयकों को समितियों के पास भेजा गया था जबकि 2014 से 2019 के बीच महज 26 प्रतिशत विधेयक ही समिति के पास गये हैं। पिछले डेढ माह में कोई विधेयक समिति को नहीं भेजा गया है।


Download Android App
Download iOS App



