कांग्रेस ने भगौड़ हीरा कारोबारी नीरव मोदी को स्वदेश लाने में विफल रहने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज एक बार फिर कड़ी आलोचना की और कहा कि केन्द्र सरकार गहरी नींद में सोयी हुई है और अपराधी ऐश की जिंदगी जी रहा है।
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवादददाता सम्मेलन में कहा कि करोड़ रुपए की धोखाधड़ी कर गायब हुआ हीरा कारोबारी खुले आम कारोबार कर रहा है जबकि मोदी सरकार और उसके अंतर्गत जांच एजेंसियां केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय गहरी नींद में सोये हुए हैं। नीरव मोदी पत्रकारों को मिल जाता है लेकिन सरकार को उसके बारे में कोई अता पता नहीं लगता है।
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की मस्जिदों में हुई फायरिंग में 49 की मौत, 4 लोग गिरफ्तार
उन्होंने नीरव मोदी के भारत से भागने के बाद उसकी यात्राओं और गतिविधियों का सिलसिलेवार ब्यौरा देते हुए कहा कि यह जानकारी पूरी तरह से सार्वजनिक है लेकिन सरकार उसे नहीं पकड़ पा रही है। उन्होंने आशंका जाहिर की कि यह बिना मिली भगत के संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि नीरव मोदी महंगा मकान खरीदकर रहा है और हीरे तथा कीमती घड़ियां का कारोबार कर रहा है। वह राजा की तरह ऐशो आराम का जीवन जी रहा है।
कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए प्रधानमंत्री को विश्व निद्रा दिवस की बधाई दी और कहा कि विपक्ष पूरी तरह से जगा हुआ है और सरकार की खामियों को सामने लाता रहेगा। उन्होंने कहा कि नीरव मोदी कहीं छिपा हुआ नहीं है बल्कि पासपोर्ट रद्द होने के बाद भी कई देशों में घूम रहा है। ये ऐसे देश हैं जिनके साथ भारत की प्रत्यर्पण संधि है लेकिन सरकार उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पायी है।


Download Android App
Download iOS App



