विकास फूल की तरह महकता है : रमन

Summary :

NULL

रायपुर : विकास यात्रा पर कांग्रेस के सवालों और सीएम समेत सांसद के गोद ग्राम जाकर नाकामियां गिनाने पर सीएम ने तीखे कटाक्ष किए। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की घेरेबंदी करते हुए कहा कि विकास फूल की तरह महकता है। कांग्रेस को यह नहीं दिखता तो वे कुछ नहीं कर सकते। विकास कल्पना में नहीं बल्कि धरातल में हो रहा है। दरअसल, विकास यात्रा पर सवालों के साथ कांग्रेस के विरोध पर सीएम रमन सिंह ने कुछ इसी तरह के अंदाज में जवाब दिए।

उन्होंने दावे किए कि यात्रा के दौरान उमड़ रहे लोगों के सैलाब से ही आत्मविश्वास दोगुना हो गया। अपने कार्यकाल में विकास कार्यों औप उपलब्धियां गिनाने के साथ इस पर सवाल उठा रही कांग्रेस पर भी तीखे तीर चलाए। उन्होंने कहा कि यह विकास यात्रा एक तरह से जनआशीर्वाद यात्रा है। यह कामकाज का सोशल आडिट है और वे इससे संतुष्ट हैं क्योंकि जनता का रिस्पांस मिल रहा है। यात्रा के दौरान सभी 90 विधानसभा सीटों का रिपोर्ट कार्ड लेंगे।

सीएम ने एक तरह से चुनौती भी दी कि देश का कोई भी आदिवासी जिला छत्तीसगढ़ के ट्रायबल जिले के विकास के सामने खड़े होकर दिखा दे। यहां कल्पना में नहीं बल्कि धरातल में विकास हो रहा है। पोटा केबिन में पढ़ाई करने वाले आईआईटी पहुंच रहे हैं। विकास तो फूल की तरह महकता है।

सड़क कनेक्टिविटी, एजुकेशन हब का जिक्र करते हुए कहा कि ट्रेन, मोबाईल कनेक्टिविटी और एयर कनेक्टिविटी में भी सब आगे बढ़ रहा है। नगरनार स्टील प्लांट के तौर पर प्रदेश में एक और भिलाई का जन्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा के दौरान प्रदेश के 50 लाख लोगों को मोबाईल फोन और किसानों को बोनस का वितरण होगा। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसे कि वे पीएम बनने का सपना देख रहे हैं।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team