Gujarat: भारी बारिश के चलते नवनिर्मित सुदर्शन ब्रिज में गड्ढे होने का आरोप कांग्रेस ने लगाया है। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जुबानी हमला भी बोला है। इस पुल का निर्माण 900 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
Highlights
- Gujarat के द्वारका में सुदर्शन ब्रिज पर हुए गड्ढे
- कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बोला हमला
- 25 फरवरी को हुआ था सुदर्शन ब्रिज का शुभारंभ
Gujarat कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बोला हमला
गुजरात(Gujarat) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमित चावड़ा ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। चावड़ा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, देखिए नरेंद्र मोदी का गुजरात का करप्शन मॉडल। पांच महीने पहले प्रधानमंत्री जी द्वारा उद्घाटन किए गए द्वारका ब्रिज में पहली ही बारिश में गड्ढे पड़ने शुरू हो गए।
25 फरवरी को ही सुदर्शन ब्रिज का शुभारंभ
गुजरात की इस सुदर्शन ब्रिज 25 फरवरी को ही शुभारंभ किया गया था। इस केबल ब्रिज की लंबाई 2.32 किलोमीटर है, 978 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया गया है।इस ब्रिज को पहले सिग्नेचर ब्रिज के नाम से जाना जाता था। इस ब्रिज के बन जाने से ओखा और बेट द्वारका आने-जाने वाले लोगों को आसानी होगी। इससे पहले लोग ओखा से बेट द्वारका सिर्फ नाव के जरिए ही जा पाते थे, जिसमें करीब 5 घंटे लग जाते थे। लेकिन, इस पुल के बन जाने के बाद सिर्फ दो घंटे का वक्त लग रहा है।
दोनों तरफ फुटपाथ के ऊपरी हिस्सों में लगाए गए सोलर पैनल
गुजरात के इस ब्रिज में 12 व्यूइंग गैलरी हैं, दोनों तरफ पर श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक और भगवान श्रीकृष्ण की छवि लगाई गई है। दोनों तरफ फुटपाथ के ऊपरी हिस्सों में सोलर पैनल भी लगाए गए हैं, जिससे एक मेगावाट बिजली पैदा होती है।


Download Android App
Download iOS App



