गुजरात चुनाव : जगन्नाथ मंदिर पहुंचे राहुल, तिलक लगाकर की पूजा-अर्चना

Summary :

NULL

गुजरात प्रचार के आखिरी दिन दोनों पार्टी नेताओं ने अपनी ताकत झोक दी है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में सी-प्लेन की सवारी कर मां अम्बा के दर्शन करने जाएंगे तो दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी जगन्नाथ मंदिर में माथा टेकने पहुंचे हैं।

यहां राहुल ने तिलक लगाया और पूजा-अर्चना की। प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी अहमदाबाद में ही होंगे और पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही, राहुल मीडिया से भी बात कर सकते हैं।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने अपने गुजरात के प्रचार की शुरुआत द्वारकाधीश मंदिर में माथा टेक कर की थी, और अब प्रचार का अंत भी मंदिर में माथा टेक कर हो रही है।

मंदिर में दर्शन से पहले मंगलवार सुबह राहुल ने गुजरात मांगे जवाब मिशन के तहत पीएम मोदी से 14वां सवाल पूछा। राहुल ने ट्वीट कर 14वां सवाल पूछा, ‘न जमीन, न रोजगार, न स्वास्थ्य, न शिक्षा गुजरात के दलितों को मिली है बस असुरक्षा। ऊना की दर्दनाक घटना पर मोदीजी हैं मौन इस घटना की जवाबदेही लेगा फिर कौन? कानून तो बहुत बने दलितों के नाम कौन देगा मगर इन्हे सही अंजाम?’

आपको बता दें कि गुजरात में दूसरे चरण के लिए 14 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर वोट डलेंगे। लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team