Guwahati Homestay Student Death: गुवाहाटी में लव जिहाद और हत्या! होम स्टे में प्रेमिका की संदिग्ध मौत, आरोपी आसिफ गिरफ्तार

Summary :

गुवाहाटी के गरल के एक होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई है। इस मौत के चलते लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ गैंग रेप हुआ है और फिर उसे मार दिया गया।

गुवाहाटी के गरल के एक होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई है। इस मौत के चलते लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ गैंग रेप हुआ है और फिर उसे मार दिया गया। पुलिस ने जांच करते हुए लड़की के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि लड़की गुवाहाटी कि यूनिवर्सिटी में सोशियोलॉजी की छात्रा थी और धरापुर की रहने वाली थी। शनिवार सुबह गुवाहाटी के बाहरी इलाके गरल के रूद्रा किचन होमस्टे में उन्हें गंभीर हालत में पाया गया। तीन युवक उसे गरल के लोकल हेल्थ सेंटर ले गए। वहां से उसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया।

पिता ने लगाया आरोप

Nimisha Thakuria
Nimisha Thakuria

पिता ने बताया कि उनकी बेटी शुक्रवार की शाम 5 बजे घर से अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गई थी लेकिन देर होने के कारण बेटी ने कहा कि वो अपने दोस्त के यूनिवर्सिटी हॉस्टल में रुक रही है। परिवार और पिता का कहना है की उनकी बेटी के साथ गैंगरेप हुआ और उसे मार दिया गया था।  परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के हाथ-पैर रस्सियों से बांधे गए थे। पिता का कहना है कि उसके शरीर पर मिले निशानों से आशंका है कि मौत से पहले उसके साथ मारपीट की गई।

परिजनों ने बताई पूरी सच्चाई!

परिजनों ने बताया कि आधी रात के आसपास बेटी ने अपनी मां को फोन किया था कि उसे मार दिया जाएगा। इसके बाद फोन बंद हो गया। करीब रात 2 बजे दोबारा उसकी मां के पास कॉल आई। बेटी ने बताया कि उसके साथ बुरी तरह मारपीट हुई है, लेकिन वह ज्यादा कुछ बता पाती, इससे पहले ही फोन कट गया। परिवार के अनुसार, इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया की उन्होंने आसिफ अली नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि वह होमस्टे में मृतक लड़की के साथ रुका हुआ था। वहीं प्रेमी आसिफ ने बताया कि उसने छत के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की। उसने पुलिस से बताया कि वह उसे नीचे उतारा। लेकिन परिवार इस बात को पूरी तरह खारिज कर रहा है। गुवाहटी के पुलिस डिप्टी कमिश्नर ने कहा की पुलिस जांच कर रही है और उन्हे शक है की यह हत्या हो सकती है। साथ ही लड़की के शरीर या फर्श पर खून नहीं मिला है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने होमस्टे के संचालक, केयरटेकर और वहां काम करने वाले अन्य कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में होमस्टे को सील कर दिया गया है और वहां मौजूद रजिस्टर, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग तथा निमिषा का मोबाइल फोन पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। कर्मचारियों ने जांच में बताया कि  रात में कमरे के अंदर से शोर सुनाई दिया था। केयरटेकर का दावा है कि एक युवक के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। जब कर्मचारी ने कहा कि जब वह कमरे में पहुंचे तो युवती जमीन पर पड़ी थी और युवक उसके पास मौजूद था। इसके बाद युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस फिलहाल मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।