Hargovind Singh Dhaliwal : गृह मंत्रालय (मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स ) ने गुरुवार को सीनियर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हरगोविंद सिंह धालीवाल को अंडमान- निकोबार द्वीप समूह का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया।
Highlights:
- हरगोविंद सिंह धालीवाल बनाये गए अंडमान निकोबार समूह के नए डीजीपी
- काफी तेज तर्रार पुलिस अफसर के तौर पर जाने जाते है एचएस धालीवाल
- वर्तमान में अंडमान में कार्यरत देवेश चंद्र श्रीवास्तव को दिल्ली अटैच किया गया
पत्रकार सौम्या विश्वनाथन और सिद्धू मूसेवाला केस में है महत्वपूर्ण योगदान
अपनी नई भूमिका से पहले 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी धालीवाल ( Hargovind Singh Dhaliwal ) नयी दिल्ली में विशेष पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यरत थे। अपने पूरे करियर के दौरान धालीवाल ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसमें धौला कुआं सामूहिक दुष्कर्म कांड , पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या और जिगिशा घोष हत्याकांड जैसे कई बड़े मामलों को सुलझाना शामिल है। उन्होंने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला से जुड़े हत्या के मामले की जांच में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस बीच वर्तमान डीजीपी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को नयी दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App




