Hathras Stampede: हाथरस भगदड़ मामले में मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को भेजा गया 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गौरतलब है की इससे पहले ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाथरस में एक ‘सत्संग’ में हुई भगदड़ के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को गिरफ्तार किया था। भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई थी। इनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं।
Highlights:
- मुख्य आरोपी आयोजक देव प्रकाश मधुकर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
- एक दिन पहले ही देव प्रकाश मधुकर को किया गया था गिरफ्तार
जानकारी देने वाले के लिए की गई थी घोषणा
दिल्ली पुलिस ने एफआईआर में मुख्य सेवादार मधुकर को मुख्य आरोपी बनाया है। इससे पहले, मधुकर के बारे में सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई थी।
पुलिस ने इस मामले में अब तक छह लोगों को कर चुकें है गिरफ्तार
पुलिस ने भगदड़ के सिलसिले में छह लोगों की गिरफ्तारी के एक दिन बाद मधुकर को गिरफ्तार किया है। ये सभी छह लोग सत्संग आयोजन समिति के सदस्य थे। यह भगदड़ 2 जुलाई को स्वयंभू संत और उपदेशक नारायण साकार हरि उर्फ ’भोले बाबा’ के सत्संग के दौरान हुई थी। एफआईआर के अनुसार, कार्यक्रम में 2.50 लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे, जबकि प्रशासन ने केवल 80 हजार लोगों को ही अनुमति दी थी।
भगदड़ तब मची जब कई श्रद्धालु उपदेशक के पैरों की मिट्टी लेने के लिए दौड़े लोग- एफआईआर
इस दर्ज एफआईआर के अनुसार, सत्संग आयोजकों ने बाबा के अनुयायियों की चप्पलें और अन्य सामान पास के खेतों में फेंक कर कार्यक्रम में मौजूद लोगों की वास्तविक संख्या को छिपाने की कोशिश की। ऐसा बताया जा रहा है कि भगदड़ तब मची जब कई श्रद्धालु उपदेशक के पैरों की मिट्टी लेने के लिए दौड़े थे। उनका मानना था कि इससे उनकी सभी बीमारियां ठीक हो सकती हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



