नई दिल्ली। कहते हैं “शौक बड़ी चीज है”, और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी एक युवक ने इस कहावत को हकीकत में बदलकर सबको हैरान कर दिया है। संजीव कुमार नामक इस व्यक्ति ने महज 1 लाख रुपये की स्कूटी पर इतना महंगा नंबर प्लेट लगवाया है, जिसकी कीमत हैरान कर देने वाली है- पूरे 14 लाख रुपए। ये रकम उन्होंने अपनी स्कूटी के लिए वीआईपी रजिस्ट्रेशन नंबर HP21C-0001 पाने के लिए खर्च की।
14 लाख में खरीदा वीआईपी नंबर
संजीव कुमार ने यह खास नंबर ट्रांसपोर्ट विभाग की एक ऑनलाइन नीलामी में हासिल किया। इस नीलामी में केवल दो बोलीदाताओं ने भाग लिया- एक संजीव कुमार, और दूसरे सोलन जिले के एक निवासी, जिन्होंने अधिकतम 13.5 लाख रुपये की बोली लगाई थी। अंततः संजीव कुमार ने 14 लाख रुपये की बोली लगाकर यह नंबर अपने नाम कर लिया।
मुस्लिम शख्स से बंद कमरे में मिली महिला, अचानक आ गया पति… फिर जो हुआ उससे मच गया हड़कंप
सरकार को मिला बड़ा राजस्व
इस नीलामी से राज्य सरकार को बिना कोई अतिरिक्त लागत उठाए 14 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह अब तक हिमाचल प्रदेश में दोपहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर की सबसे महंगी नीलामी है। इससे पहले इतने बड़े पैमाने पर किसी दोपहिया वाहन के नंबर के लिए इतनी ऊंची बोली नहीं लगाई गई थी।
संजीव कुमार बोले: “शौक के आगे कुछ नहीं”
नीलामी में सफलता के बाद संजीव कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा,”मुझे खास नंबरों को एकत्र करने का जुनून है। जुनून की कोई कीमत नहीं होती। जब आपको कोई चीज दिल से चाहिए होती है, तो कीमत मायने नहीं रखती।” संजीव कुमार के बेटे दिनेश कुमार ने भी इस नीलामी को पूर्ण पारदर्शिता वाली प्रक्रिया बताया और कहा कि उनके पिता ने यह नंबर नियमों के तहत, डिजिटल माध्यम से ही हासिल किया है। उन्होंने बताया कि इसमें कोई भी अनुचित हस्तक्षेप या विशेष छूट नहीं ली गई।


Download Android App
Download iOS App



