Himanta Biswa Sarma का बड़ा ऐलान, 35,000 रिक्तियों को अगले साल अप्रैल तक भरेगी Assam सरकार

Summary :

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को ऐलान कर कहा कि सरकार 35,000 रिक्त पदों को अगले साल अप्रैल तक भरेगी। मुख्यमंत्री हिमंता ने कहा कि इनमें पुलिस बल, राज्य सरकार के ग्रेड तीन और ग्रेड चार के साथ-साथ शिक्षकों के पद भी शामिल हैं। Highlights: 35,000 रिक्त पदों को भरने के लिए असम सरकार ने दी हरी झंडी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी असम के सीएम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी We are all set to fill 35,000 Govt vacancies by April’ 25 in a transparent…

Himanta Biswa Sarma

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को ऐलान कर कहा कि सरकार 35,000 रिक्त पदों को अगले साल अप्रैल तक भरेगी। मुख्यमंत्री हिमंता ने कहा कि इनमें पुलिस बल, राज्य सरकार के ग्रेड तीन और ग्रेड चार के साथ-साथ शिक्षकों के पद भी शामिल हैं।

Highlights:

  • 35,000 रिक्त पदों को भरने के लिए असम सरकार ने दी हरी झंडी
  • असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

असम के सीएम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी


मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “हम पारदर्शी तरीके से 25 अप्रैल तक 35,000 सरकारी रिक्तियों को भरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।” उन्होंने कहा कि ग्रेड तीन और ग्रेड चार के लिए भर्ती परीक्षाएं सितंबर से तीन चरणों में आयोजित की जाएंगी जिनमें प्रारंभिक, मुख्य और मौखिक परीक्षा शामिल है।
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं के शिक्षकों के 13,000 से अधिक पदों पर भर्ती की अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News