दीपावली पर मुंबई की हवा पिछले साल से बेहतर रही, पटाखों के चलते छाई धुंध की परत

Summary :

मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। दीपावली पर मुंबई की हवा पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर रही, लेकिन शाम होते ही पटाखों के धुएं ने प्रदूषण को तेजी से बढ़ा दिया। पटाखों के चलते शहर के कई हिस्सों में धुंध की परत छा गई और हवा की गुणवत्ता में तेज गिरावट दर्ज की गई। शहर ने रविवार को 132 का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दर्ज किया, जो पिछले साल इसी अवधि में दर्ज 188 की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत कम है। हालांकि, दिन के समय अपेक्षाकृत साफ हवा शाम को पटाखे फोड़ने के साथ ही तेजी से खराब हो…

मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। दीपावली पर मुंबई की हवा पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर रही, लेकिन शाम होते ही पटाखों के धुएं ने प्रदूषण को तेजी से बढ़ा दिया। पटाखों के चलते शहर के कई हिस्सों में धुंध की परत छा गई और हवा की गुणवत्ता में तेज गिरावट दर्ज की गई।

शहर ने रविवार को 132 का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दर्ज किया, जो पिछले साल इसी अवधि में दर्ज 188 की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत कम है। हालांकि, दिन के समय अपेक्षाकृत साफ हवा शाम को पटाखे फोड़ने के साथ ही तेजी से खराब हो गई।

दरअसल, रविवार दोपहर करीब 1 बजे मुंबई ने पिछले चार साल में सबसे साफ दीपावली दोपहर की हवा का अनुभव किया। सीपीसीबी डैशबोर्ड के अनुसार, उस समय एक्यूआई 131 दर्ज किया गया था। यह आंकड़ा 2025 में 194, 2024 में 181 और 2023 में 149 की तुलना में काफी कम था।

अनुकूल मौसम की स्थिति, खासकर तेज समुद्री हवाएं, जिन्होंने प्रदूषकों को फैलाने में मदद की, दिन की हवा की गुणवत्ता में सुधार के पीछे एक प्रमुख कारण मानी गई।

शाम को हालात पूरी तरह बदल गए। अंधेरी में पीएम 2.5 का स्तर रात 8 बजे 42 से बढ़कर दो घंटे के अंदर 597 तक पहुंच गया। मलाड में पीएम2.5 की सांद्रता 606 तक पहुंच गई, जबकि चेंबूर में रात 10 बजे पीएम 10 का स्तर 480 दर्ज किया गया।

रातभर की इस बढ़ोतरी ने बढ़ती पर्यावरण जागरूकता के बावजूद शहर की वायु गुणवत्ता पर पटाखों के उत्सर्जन के लगातार प्रभाव को उजागर किया।

सोमवार सुबह तक कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बांद्रा रिक्लेमेशन और काला नगर के आसपास एक्यूआई 231 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

मुंबई और पड़ोसी ठाणे में दिवाली की रात वायु गुणवत्ता में काफी गिरावट देखी गई, जिसमें व्यापक पटाखों के इस्तेमाल के बीच प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया।

एक्यूआईडॉटइन पर लाइव रीडिंग के अनुसार, रविवार रात 9.34 बजे मुंबई का एक्यूआई 278 था। पीएम 2.5 की सांद्रता 192 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई, जबकि पीएम 10 का स्तर 232 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया।

शहर की वायु गुणवत्ता अक्टूबर के पहले सप्ताह के दौरान ही खराब होने के संकेत दिखाने लगी थी। दीपावली की दोपहर को, मुंबई के 26 निगरानी स्टेशनों में से 20 पर एक का स्तर 100 से ऊपर दर्ज किया गया।

सबसे ज्यादा प्रभावित जगहों में, बांद्रा ईस्ट (खेरवाड़ी) में एक्यूआई 195 दर्ज किया गया, इसके बाद शिवाजी नगर, मानखुर्द में 183, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 173, घाटकोपर में 170, चेंबूर में 168 और माजगांव में 133 दर्ज किया गया।

दीपावली के बाद दिल्ली-एनसीआर में भी हवा की गुणवत्ता में काफी गिरावट देखी गई, जिसमें घना धुआं और धुंध पूरे क्षेत्र में फैल गया। कई इलाकों में दृश्यता कम होने की सूचना मिली है।

दीपावाली से पहले, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान ग्रैप के तहत स्टेज III प्रतिबंध लागू किए थे। आयोग के आदेश के अनुसार, यह फैसला त्योहारी अवधि के दौरान वायु गुणवत्ता में संभावित गिरावट की आशंका के चलते एहतियाती कदम के तौर पर लिया गया था।

सीपीसीबी के समीर ऐप पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 8 नवंबर 2026 को रात 11:05 बजे दिल्ली का समग्र एक्यूआई 373 तक पहुंच गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। इसी दौरान नोएडा में औसत एक्यूआई 319 दर्ज किया गया। गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में क्रमशः 360, 280 और 297 दर्ज किए गए, जो सभी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आते हैं।

–आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.