सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी मामले का वीडियो वायरल हो जाता है। अक्सर ही वीडियो रेलवे या मेट्रो से वायरल होते। जिसमें कभी यात्रियों को आपस में लड़ते हुए देखा जाता है, तो कभी कोई गलत हरकत करते नजर आता है। इस बीच इन दिनों इंडियन रेलवे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इंडियन रेलवे के फर्स्ट AC (First AC) कोच को नए-नए शादी के बंधन बंधे कपल के लिए बेहद खास अंदाज में सजाया गया है।
इस केबिन को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे किसी होटल का हनीमून रूम हो। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के इस पर अलग-अलग कमेंट्स सामने आए हैं। इस दौरान कुछ लोगों ने सजावट की तारीफ की, जबकि कई लोगों ने रेलवे के नियमों पर सवाल खड़े किए हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद TTE सस्पेंड

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह मामला 6 जुलाई का है। यह मामला महाराष्ट्र के जालना रेलवे स्टेशन (Jalna Railway Station) पर मुंबई CSMT-बल्हारशाह-नांदेड़ (नंदीग्राम) एक्सप्रेस ट्रेन का है। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, साउथ सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (Chief PRO) ए. श्रीधरन ने बताया कि जालना में तैनात TTE को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि केबिन को सजाने के लिए एक इवेंट डेकोरेशन कंपनी की मदद ली गई थी। रेलवे के नियमों के अनुसार किसी बाहरी व्यक्ति या फर्म को बिना परमिशन ट्रेन में एंट्री नहीं दी जा सकती। ऐसे में TTE की भूमिका की भी जांच जारी है।
देखें वायरल वीडियो का नजारा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फर्स्ट AC कोच को रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूलों और बड़ी संख्या में गुलाब की पंखुड़ियों से सजाया गया था। दीवार पर “I Love You” भी लिखा गया था, जिससे पूरा केबिन एक रोमांटिक फील में दिखाई दे रहा था। ट्रेन के अंदर इस तरह की सजावट ने लोगों का ध्यान तेजी से अपनी और खींचा है।
Train’s 1st AC Coach Turned into ‘Honeymoon Suite’, with Roses, Balloons and I Love You…Creating a Romantic Atmosphere..TTE Suspended After Video Goes Viral
A video showing the AC coach of the Mumbai CSMT-Ballarshah-Nanded Express at #Maharashtra‘s #Jalna railway station… pic.twitter.com/sPZqLFjTbc
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) July 9, 2026
इवेंट कंपनी ने क्या कहा?
बता दें कि, इस मामले में जिस इवेंट स्टाइलिंग कंपनी का नाम सामने आया है, उसने मीडिया से ज्यादा बात करने से मन कर दिया है। लेकिन पहले कंपनी की ओर से बताया गया था कि फर्स्ट AC का कोच जालना के एक कपल ने बुक कराया था। कंपनी के अनुसार, वह कपल छत्रपति संभाजीनगर से कार के जरिए जालना स्टेशन पहुंचा था। कंपनी का कहना है कि उनकी टीम ने ट्रेन रवाना होने से पहले ही केबिन को सजा दिया था।
उनका कहना है कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ट्रेन के अंदर इस तरह की सजावट के लिए रेलवे से पर पर्मिशन लेना जरूरी होता है। वहीं रेलवे अब ये पता लगाने की कवायद में जुट गया है कि ट्रेन के अंदर सजावट की परमिशन किसने दी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: बारामूला में यूएपीए मामले में जांच के तहत छापेमारी, पुलिस ने डिजिटल उपकरण किए सीज


Download Android App
Download iOS App



