भोपाल : मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने राजधानी भोपाल में एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़ता का एक नर्स द्वारा अपने घर पर अवैध गर्भपात कराने के मामले में आला पुलिस अधिकारियों से जवाब मांगा है। स्थानीय आनंद नगर में रहने वाली एक किशोरी का गर्भपात नर्स सौम्या नायर ने अवैध तरीके से अपने घर पर कराने की कोशिश की थी। इसके बाद पीड़ता को गंभीर संक्रमण हो गया।
आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आयोग ने इस सिलसिले में डीआईजी भोपाल से प्रतिवेदन तलब किया है। आयोग ने डीआईजी से पूछा है कि नाबालिग का अवैध गर्भपात करने के संबंध में किन आपराधिक धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। वहीं आयोग ने भोपाल में दो-तीन कमरों में दर्जनों निजी प्राथमिक एवं माध्यमिक शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन पर संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी, भोपाल से प्रतिवेदन तलब किया है।
आयोग ने भोपाल के उपनगर संत हिरदाराम नगर के अधिकांश नाले व नालियों के अतिक्रमण का शिकार होने तथा गली, मोहल्लों, स्कूलों, खेल मेदानों के पास कचरे एवं मलबे के ढेर होने पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम आयुक्त से दस दिवस में रिपोर्ट मांगी है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



