नयी दिल्ली : भ्रष्टाचार को लेकर राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि वे एक ‘कार्यकर्ता’ हैं, ‘वंशवादी’ नहीं। गोयल ने अपने ट्वीट में कहा कि एक चार्टर्ड एकाउंटेंट के रूप में उनके पास सलाह देने की योग्यता है। उन्होंने कहा, ‘‘26 मई 2014 तक, मंत्री बनने से पहले, मैं एक पेशेवर चार्टर्ड एकाउंटेंट और इंवेस्टमेंट बैंकर था।’’ पीयूष गोयल ने कहा, ‘‘ राहुल गांधी, आपकी तरह मैंने बिना काम किये जीने की कला नहीं सिखी है। मैं कामदार (कार्यकर्ता) हूं, नामदार (वंशवादी) नहीं।’’
इससे पहले, राहुल ने आज ट्वीट कर आरोप लगाया, ‘‘पीयूष गोयल का 48 करोड़ रुपये का घोटाला जालसाजी, हितों के टकराव का मामला है। सबूत सबके सामने हैं। इसके बावजूद मीडिया इस स्टोरी को नहीं छुएगा।’’ राहुल ने कहा, ‘‘ गोयल को इस्तीफा देना चाहिए।’’ वहीं, गोयल ने कहा कि वे विधि में टॉपर रहे हैं और सीए में पूरे भारत में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, साथ ही पेशेवर चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और इसलिये उनके पास सलाह देने की योग्यता है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



