‘बहुत सह लिया, अब नहीं सहना…’, पहलगाम हमले पर आगबबूला हुए धर्मगुरु देवकीनंदन ठाकुर

Summary :

पहलगाम हमले पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर, बोले अब और नहीं सहेंगे

धर्मगुरु देवकीनंदन ठाकुर ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि आतंकियों का कोई धर्म नहीं होता, यह कहने वालों को हिम्मत कहां से मिलती है? इस हमले में सिर्फ हिंदुओं को निशाना बनाया गया, जिससे लोगों में बदले की भावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकियों ने लगभग 10 मिनट तक गोलीबारी की, यह हमला उस वक्त हुआ जब भारत अपनी धार्मिक अमरनाथ यात्रा की तैयारी में लगा हुआ था।

पहलगाम हमले के बाद लोगों में गुस्सा है। 22 अप्रैल को आतंकियों ने हिंदुओं को निशाना बनाया और 25 से अधिक जानें ले ली। इसके बाद लोगों का खून खौला हुआ है, सभी के अंदर बदले की भावना हैं। इसी बीच धर्मगुरु देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने मथुरा में पहलगाम हमले की तीखी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि जो लोग कहते हैं कि, “आतंकियों का कोई धर्म नहीं होता”, उन्हें आखिर इतनी हिम्मत कहां से मिलती है? जबकि पहलगाम में लोगों का धर्म पूछ-पूछकर मारा गया, इसमें मरने वाले सिर्फ और सिर्फ हिंदू शामिल है।

आगबबूला हुए धर्मगुरु देवकीनंदन

हिंदुओं का नाम पूछकर मारी गोली

देवकीनंदन महाराज ने आगे हमले की निंदा करते हुए कहा,”जब आतंकवादी हिंदुओं का नाम पूछकर उन्हें गोली मार देते हैं, तो हम कैसे कह सकते हैं कि यह इस्लामी आतंकवाद नहीं है?’’ उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सनातनियां ही हैं जो बार-बार भाईचारे का शिकार बनती रही हैं और अब यह सहिष्णुता अपनी सीमा पार कर चुकी है।

बहुत सह लिया, अब नहीं सहना

देवकीनंदन महाराज ने आगे कहा,”“बहुत सह लिया, अब नहीं सहना,”. उन्होंने सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा, “जो लोग गोली से मानते हैं, उन्हें बोली नहीं, गोली की भाषा में ही जवाब देना जरुरी है.” उन्होंने मोदी सरकार से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए। आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाए।

Pahalgam attack

रूह कंपा देने वाली घटना

22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले ने लोगों के दिल और दिमाग को हिला दिया है। पहलगाम में आतंकियों ने हिंदू टूरिस्ट को निशाना बनाया। जिसमें कई लोगों की निर्मम तरीके से जान ली गई। आतंकियों ने पर्यटकों से कलमा पढ़वाया नाम पूछा फिर गोली से छल्ली कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकियों ने लगभग 10 मिनट तक गोलीबारी की, यह हमला उस वक्त हुआ जब भारत अपनी धार्मिक अमरनाथ यात्रा की तैयारी में लगा हुआ था।

‘पानी रोका तो नदी में खून बहेगा…’, मोदी के एक्शन से पाकिस्तान बौखलाया, हाफिज सईद का Video Viral

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।