iPhone 16 Series में मिला है कैमरा कैप्चर बटन, कैसे करेगा काम

Summary :

iPhone 16 Series:  एपल ने 9 सितंबर को हुए इट्स ग्लोटाइम इवेंट (Apple Its Glowtime Event 2024) में अपने ग्राहकों के लिए नई आईफोन सीरीज iPhone 16 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कुल चार मॉडल iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max को लाया गया है। iPhone 16 और iPhone 16 Plus में इस बार वर्टिकल कैमरा आइलैंड दिया गया है, जो इन मॉडल को पिछले मॉडल से लुक वाइज अलग बना देता है। इसके अलावा, दोनों ही मॉडल में इस बार iPhone 15 Pro मॉडल वाला एक्शन बटन भी दिया गया…

I phone 16

iPhone 16 Series:  एपल ने 9 सितंबर को हुए इट्स ग्लोटाइम इवेंट (Apple Its Glowtime Event 2024) में अपने ग्राहकों के लिए नई आईफोन सीरीज iPhone 16 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कुल चार मॉडल iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max को लाया गया है।

iPhone 16 और iPhone 16 Plus में इस बार वर्टिकल कैमरा आइलैंड दिया गया है, जो इन मॉडल को पिछले मॉडल से लुक वाइज अलग बना देता है। इसके अलावा, दोनों ही मॉडल में इस बार iPhone 15 Pro मॉडल वाला एक्शन बटन भी दिया गया है। नए फोन नए कैमरा कंट्रोल बटन के साथ लाए गए हैं। ऐसे में बहुत से एपल यूजर्स के मन में यह सवाल जरूर होगा कि यह नया कैमरा कंट्रोल बटन काम कैसे करेगा। इस आर्टिकल इस नए बटन के काम करने के बारे में ही जानकारी दे रहे हैं।

iPhone 16 का कैमरा कंट्रोल बटन कैसे करेगा काम

सबसे पहले तो ये ही समझें कि कैमरा कंट्रोल बटन का काम ही कैमरा ऐप एक्सेस करने को लेकर है। इस बटन के साथ यह सुविधा मिलेगी कि आपको कैमरा से पिक्चर क्लिक करने के लिए आईफोन ओपन कर कैमरा ऐप पर आने की जरूरत नहीं होगी। बटन से ही ऐप एक्सेस हो जाएगा। इसके अलावा, इस कैमरा कंट्रोल बटन की मदद से फोन में मौजूद कई नए फीचर्स भी एक्टिव किए जा सकेंगे।
iPhone 16: Everything We Know | MacRumors

एक बटन से सारे कैमरा ऑप्शन का इस्तेमाल

जैसे ही फोन को हाथ में उठाएंगे और अंगूठे से बटन पर क्लिक करेंगे, कैमरा ऐप पिक्चर क्लिक करने के लिए ओपन हो जाएगा। इसके बाद इस बटन से सारे कैमरा ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कैमरा कंट्रोल बटन आपको फोन के दायीं ओर कुछ नीचे की तरफ नजर आएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News