‘Indira Gandhi कोई शर्त रखी होती तो आज POK हमारा होता’, Anil Vij का बड़ा बयान

Summary :

इंदिरा गांधी की शर्त से जुड़ा अनिल विज का POK पर बड़ा बयान

पंजाब की संस्कृति लोगों को पानी पिलाने की लेकिन ये (पंजाब सरकार) तो पानी छीन रहे है।पंजाब से पानी नहीं आ रहा है, पानी हिमाचल प्रदेश से आ रहा है, पानी पूरे देश का है। हम बस अपना हिस्सा मांग रहे हैं। हम तो 8000 क्यूस्कि पानी ही मांग रहे है। पानी के मुद्दे पर पंजाब की सरकार माहौल को ख़राब करने की कोशिश कर रही है, उस वक्त जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है ये नहीं पता कल कब क्या होगा ?

पीओके हमारा होता

अनिल विज ने आगे कहा, “हमने पाकिस्तान का पानी रोका और सिंधु संधि को स्थगित किया, लेकिन आज पंजाब ने हरियाणा का पानी रोक दिया है। वहीं भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के बाद जब कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा तो अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, इंदिरा गांधी ने देश को बर्बाद किया, आपातकाल लगाया और फिर 1971 के युद्ध में सेना द्वारा टेबल पर जीती गई जमीन छीन ली। उस समय कोई शर्त नहीं रखी गई थी। अगर इंदिरा गांधी ने उस समय पीओके को लेकर कोई शर्त रखी होती तो आज पीओके हमारा होता।”

पहलगाम हमले का बदला

सेना ने लिया पहलगाम हमले का बदला

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में हमारे 25 से ज़्यादा निर्दोष लोग मारे गए थे। इसके बाद भारत के कोने-कोने से इन आतंकी गतिविधियों को खत्म करने की आवाज़ उठने लगी। भारत की मोदी सरकार ने बदला लेने के लिए भारतीय सेना को पूरी आज़ादी दे दी। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। कई ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। हालाँकि, पाकिस्तान ने इस जवाबी कार्रवाई को अपनी जंग समझकर भारत पर हमला कर दिया। लेकिन भारतीय सेना के आगे उसकी एक भी नहीं चली और उसके सारे हथियार और कई एयरबेस नष्ट हो गए।

‘याचना नहीं अब रण होगा… ‘, DGMO ने पाकिस्तान को दी आखिरी चेतावनी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।