IMD Rain Alert Update : गर्मी से उत्तर भारत बेहाल है, ऊपर से ऐसी ऐसी रिपोर्ट माथा और भिनका रही हैं जिनमें इस साल के गर्मी के रिकोर्ड पर चर्चा की जा रही हैं. हालात भी बदतर दिखाई दे रहे हैं, अप्रैल के महीने में ही गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं. मगर इन चिन्ताओं के बीच एक राहत वाली खबर भी है.
मौसम विभाग की ताजा प्रेस रिलीज बताती है कि आने वाले दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला बदला नजर आने वाला है. खासकर गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिलने वाली है.
कहां पड़ सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते नार्थ ईस्ट में बारिश की संभावना दर्ज की जा रही है वहीँ बिजली के गरजने चमकने की बात भी कही जा रही है. इतना ही नहीं करीब 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान बताया जा रहा है. इसका छोटा अनुभव कल दिल्ली वालों ने तो कर ही लिया होगा.
बात करें उत्तर भारत या हिंदी लैंड की तो बिहार, झारखंड में बारिश होने के आसार हैं. वहीँ पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी बारिश हो सकती है. 2 मई को हिमालयी क्षेत्रों में ठंडक हो सकती है, यानि तापमान गिरने के संकेत हैं. वहीं मध्य व दक्षिण में भी बारिश बरसने की आशंका है.
कहां रहेगा गर्म
अगर तमिलनाडु पुदुचेरी व आंध्र प्रदेश की बात करें तो इन सभी इलाकों में मौसम गर्म रहेगा मगर तामपान में ऊपर नीचे चलता रहेगा.
अगर राजस्थान की बात करें तो यहां गर्मी तो पड़ ही रही है, जिसका सामान्य तापमान 44 डिग्री के आसपास है. मौसम विभाग की इस राज्य को लेकर खुशखबरी नहीं है. यानि यहां गर्मी का कोहराम बना रहेगा. जयपुर केंद्र के अनुसार अधिकतर जगहों में 43-46 के बीच मौसम बना रहेगा, वहीं, दक्षिण पश्चिमी भागों में हीटवेव का दौर जारी रह सकता है.
यह भी पढ़ें – दिल्ली में तीन करोड़ की हेरोइन नेटवर्क का भंडाफोड़, 20,000 का इनामी तस्कर गिरफ्तार


Download Android App
Download iOS App




