Mizoram election 2023: इन 5 सीटों पर खेला जाएगा मिजोरम का चुनावी खेल

Summary :

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

40 विधानसभा सीट वाले मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव होने है। जिसके परिणाम 3 दिसंबर को घोषित होंगे।
सभी पार्टी मिजोरम विधानसभा 2023 चुनाव की तैयारी जोरो शोरो से कर रही है। इस बार के चुनाव में मिजोरम की इन पांच सीटों पर सबकी नजर रहेगी।
आइजोल ईस्ट-1
इस बार आइजोल ईस्ट-1 सीट पर सभी के लिए हॉट होगी, क्योंकि यहां से सीएम ज़ोरमथांगा फिर से चुनाव लड़ेगे। इस सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।
आइजोल वेस्ट-3
ये सीट इस कारण खास है क्योंकि यहां 2008 से बनने के बाद से किसी ने लगातार जीत हासिल नहीं की थी।
सेरछिप
इस सीट से मिज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट पार्टी के सीएम उम्मीदवार लालडुहोमा ताल ठोक रहें है। इन्होंने पांच बार के सीएम ललथनहवला को हराया था।
हच्छेक
त्रिपुरा सीमा के पास के इस सीट पर कांग्रेस और जेडपीएम के बीच का मुकाबला हिट माना जा रहा है।
थोरांग
इस सीट से कांग्रेस के जोडिंटलुआंगा राल्ते और NNF के रॉबर्ट रोमविया का सीधा मुकाबला होगा।
बता दे कि मिजोरम में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 40 में से 21 सीटें चाहिए। पर आंकड़े के मुताबिक इस बार किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team