ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव को नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी

Summary :

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु, ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव के जन्मदिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने उनको बधाई दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पद्म विभूषण सद्गुरू जग्गी वासुदेव जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।” योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु, ईशा फाउंडेशन के संस्थापक, ‘पद्म विभूषण’ सद्गुरु को जन्मदिन की हार्दिक…

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु, ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव के जन्मदिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने उनको बधाई दी है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पद्म विभूषण सद्गुरू जग्गी वासुदेव जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु, ईशा फाउंडेशन के संस्थापक, ‘पद्म विभूषण’ सद्गुरु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आध्यात्मिक चेतना के जागरण, प्रकृति संरक्षण तथा लोक-कल्याण के प्रति आपका समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि आप उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन के साथ अपनी साधना, सेवा और ज्ञान से मानवता को निरंतर आलोकित करते रहें।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा, “प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु एवं ईशा फाउंडेशन के संस्थापक, पद्म विभूषण से सम्मानित श्री सद्गुरु जग्गी वासुदेव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। योग, साधना और आध्यात्मिक चेतना के माध्यम से आप असंख्य लोगों को आंतरिक शांति और मानव कल्याण के भाव से जोड़ रहे हैं। भारतीय आध्यात्मिक परंपरा को विश्वभर तक पहुंचाने में आपका योगदान महत्वपूर्ण है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करती हूं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, “ईशा फाउंडेशन के संस्थापक, प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु, ‘पद्म विभूषण’ सद्गुरु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी प्रेरणादायी वाणी और मार्गदर्शन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सेवा और समरसता का प्रकाश फैलाते रहें। बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, “ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु श्री जग्गी वासुदेव जी महाराज, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! देवाधिदेव महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।”

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “महान विचारक, योगी एवं ईशा फाउंडेशन के संस्थापक, पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित सद्गुरु जग्गी वासुदेव जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।”

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “पद्म विभूषण से सम्मानित ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना करता हूं।

–आईएएनएस

एसडी/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.