दिल्ली में INDIA गठबंधन का जुटान, एजेंडे में SIR और CEC ज्ञानेश कुमार, आपसी कलह भी उजागर

Summary :

अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का रुख और विचार रखने की जिम्मेदारी दोनों सांसदों को सौंपी गई है। हालांकि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के मीटिंग में शामिल न होने को लेकर भाजपा आरोप लगा रही है विपक्षी दल राहुल गाँधी पर भरोसा नहीं जाता रहे हैं।

INDIA alliance meeting : नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आज बुधवार 30 सितंबर को INDIA गठबंधन ने एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में समाजवादी पार्टी की ओर से मुजफ्फरनगर से सांसद हरेंद्र मलिक और रामपुर से लोकसभा सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी शिरकत कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं। हालांकि खबर आ रही है कि वे रामगोपाल यादव के राज्यसभा नामांकन प्रक्रिया में उपस्थित रहे हैं।

अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का रुख और विचार रखने की जिम्मेदारी दोनों सांसदों को सौंपी गई है। हालांकि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के मीटिंग में शामिल न होने को लेकर भाजपा आरोप लगा रही है विपक्षी दल राहुल गाँधी पर भरोसा नहीं जाता रहे हैं।

SIR रहेगा केंद्र मुद्दा

बता दें. यह बैठक INDIA गठबंधन की आगे की दिशा तय करने के लिए अहम् है। हालांकि मीटिंग का मुख्य एजेंडा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर रहने वाला है। जानकारी मिल रही है कि मीटिंग में कई नेता पहुंच गए हैं।

बता दें, हाल के दिनों में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठे हैं, जिन्हें लेकर विपक्षी दल एकजुट होकर रणनीति तय कर रहे हैं।

बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा जुबानी हमला बोला और उन्हें सरकार की कठपुतली करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 सालों में लोकतांत्रिक ढांचे को लगातार कमजोर करने की कोशिशें की जा रही हैं। वोटर लिस्ट से चुन-चुनकर लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं, जो भारतीय लोकतंत्र की मूल आत्मा के खिलाफ है। खड़गे ने इस बात पर जोर दिया कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव ही किसी भी देश के लोकतंत्र की रीढ़ होते हैं।

5 राज्यों में होने हैं चुनाव

साल 2027 में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए विपक्षी नेताओं ने कहा कि मतदाता अधिकारों की रक्षा करना उनकी पहली प्राथमिकता है। गठबंधन का मुख्य मकसद यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी नागरिक की वोटिंग पावर न छीनी जाए और चुनाव प्रक्रिया पर आम जनता का भरोसा कायम रहे। इसी दिशा में आगे का रुख तय करने के लिए सभी घटक दलों के नेता साथ बैठकर भावी आंदोलन और रणनीति का खाका खींच रहे हैं।

यह भी पढ़ें – Aaj Ka Mausam 30 Sep 2026: दिल्ली में ठंड की आहट, यूपी और तमिलनाडु में भारी बारिश, जानें ताजा वेदर अपडेट

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।