भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर किया, विक्रम मिस्री ने दी जानकरी

Summary :

भारत-पाक संघर्ष पर ट्रंप का बड़ा बयान

भारत और पाकिस्तान ने अमेरिका की मध्यस्थता में युद्ध विराम पर सहमति जताई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस कदम की जानकारी दी, जिससे सीमा पर तनाव कम होने की उम्मीद है। भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर किया है, और दोनों देशों के बीच शांति बहाल करने के लिए सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

अमेरिका की मध्यस्थता में लंबी बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर लगातार ड्रोन हमले, गोलाबारी और तनावपूर्ण हालात बने हुए थे, जिससे क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई थी।

वहीं, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि भारत और पाक ने तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने शांति और सुरक्षा के लिए कोशिश किये हैं। अमेरिकी पक्ष ने इसे दोनों देशों की ‘सामान्य बुद्धि और महान बुद्धिमता’ का परिणाम बताया है, और इस निर्णय के लिए दोनों देशों को बधाई दी है। अब उम्मीद है कि सीमाओं पर शांति बहाल होगी और दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए आगे सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य ज्ञान और श्रेष्ठ बुद्धि का परिचय देने के लिए बधाई। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि पिछले 48 घंटों के दौरान उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उन्होंने भारत और पाकिस्तान के शीर्ष अधिकारियों के साथ गहन बातचीत की है। इसमें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

सीजफायर लागू

वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू हो गई है। इसकी पुष्टि भारत के विदेश सचिव विक्रम मिश्री ने की है।

भारत अब किसी भी आतंकी कार्रवाई को युद्ध समझेगा

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।