India Criticize Pak Attack on Kabul Hospital : मिडिल ईस्ट के बढ़ते तनाव के बीच अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हालात और बिगड़ते नजर आ रहे हैं। काबुल में हुए कथित हवाई हमले को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस बीच भारत ने इस घटना की तीखी आलोचना करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने 16 मार्च की रात हुए हमले की कड़ी निंदा की है। मंत्रालय के मुताबिक, जिस जगह को निशाना बनाया गया वह कोई सैन्य ठिकाना नहीं, बल्कि एक नागरिक अस्पताल था।
भारत ने इसे निर्दोष लोगों पर हमला करार देते हुए कहा कि ऐसे कदम क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा हैं। साथ ही, इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता पर सीधा हमला भी बताया गया।
India Condemn Pakistan Airstrike: रमजान में हमले पर जताई आपत्ति
भारत ने बयान में यह भी कहा कि पवित्र रमजान के महीने में इस तरह का हमला न केवल मानवीय मूल्यों के खिलाफ है, बल्कि धार्मिक और नैतिक दृष्टि से भी अस्वीकार्य है। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि नागरिकों को निशाना बनाने वालों को सजा दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
बता दें संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हरीश पर्वतनेनी ने अपने एक्स अकाउंट पर इस जानकारी को 5 बिंदुओं में साझा किया है।
हरीश पर्वतनेनी भारतीय विदेश सेवा के 1990 बैच के एक भारतीय राजनयिक हैं, जो 1 सितंबर 2024 से न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वे 2021 से 2024 तक जर्मनी में भारत के राजदूत और 2016 से 2019 तक वियतनाम में भारत के राजदूत के रूप में कार्य कर चुके हैं।
Delivered India’s statement at the International Day to Combat Islamophobia @UNGA today.
Made the following 5️⃣ points:
1️⃣ India condemns violence and hatred in the name of religion, regardless of the religion. India is the birthplace of Hinduism, Buddhism, Jainism and… pic.twitter.com/vjussrSsyI
— Parvathaneni Harish (@AmbHarishP) March 16, 2026
India Criticize Pak Attack on Kabul Hospital : भारी जनहानि का दावा

तालिबान के प्रवक्ता के अनुसार, इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत और लगभग 250 लोगों के घायल होने का दावा किया गया है। तालिबान के उप-प्रवक्ता हमदुलाह फितरत ने कहा कि हमला काबुल के एक नशा मुक्ति अस्पताल पर किया गया, जो करीब 2000 बेड की क्षमता वाला था।
दूसरी ओर पाकिस्तान की ओर से इन आरोपों को नकारा गया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में सुरक्षा सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अस्पताल पर हमले का दावा ‘बेबुनियाद’ और ‘हास्यास्पद’ है।
Pakistan Afganistan Conflict: क्षेत्र में बढ़ा तनाव

इस घटनाक्रम के बाद अफगानिस्तान-पाकिस्तान संबंधों में तनाव और बढ़ गया है। अफगान पक्ष की ओर से जवाबी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में हालात और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।
भारत ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही, अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपने समर्थन को दोहराया है।
यह भी पढ़ें – अंबुमणि रामदास ने बिगड़ी कानून व्यवस्था में तमिलनाडु सरकार को घेरा, बोले-सार्थक साबित होगा विरोध प्रदर्शन


Download Android App
Download iOS App




